बिग ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान घायल…. आपरेशन पर निकले थे जवान

कांकेर 14 जनवरी 2022। नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल हो गया है। जवान SSB 33 नंबर बटालियन का बतायाजा रहा है। घटना ताड़ोकी थाना क्षेत्र की है। जहां कोसरुंडा कैंप के जवान रोज की तरह शुक्रवार को भी इलाके की सर्चिंग के लिए निकले हुए थे।जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लिए माओवादियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान SSB के 1 जवान जीपी सुरेंद्र का पैर IED पर आने से जोर का धमाका हुआ। जवान के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक IED ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग भी की। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवानों और नक्सलियों के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक मुठभेड़ चली है।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया है। इधर, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गये।

Back to top button