हेल्थ / लाइफस्टाइल

अगर ठंड में आप भी रहना चहाते है स्वस्थ और तंदरुस्त तो अपनी डाइट में आज ही शामिल कर लें ये 5 सब्जियां, मिलेंगे अनेको फायदे….

रायपुर 04 नवंबर 2022: सर्दियों का आगमन हो चुका है और बदलता मौसम अब खांसी-जुकाम व बुखार के रूप में लोगों को परेशान कर रहा है। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो सर्दी बढ़ने के साथ आपकी तकलीफें भी बढ़ जाएंगी। आज हम आपको 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें सर्दियों में खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है और शरीर को कई पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। आइए जानते हैं कि वे सब्जियां कौन सी हैं।

चुकंदर
चुकंदर को फल और सब्जी दोनों माना जा सकता है। चुकंदर भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वेट लॉस के लिए यह काफी फायदेमंद है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

बथुआ
सर्दियों में कई प्रकार के साग खाए जाते हैं। इन्हीं में से एक बथुआ का साग भी होता है। इस साग को सेहत के लिए काफी पोष्टिक माना जाता है। असल में बथुआ के साग में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें विटामिन-ए, बी1, सी समेत 8 प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप ठंड के मौसम में बथुआ का साग खाते हैं तो आपको एक साथ इतने सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं।

चौलाई
जिन लोगों में खून की कमी है या एनीमिया की प्रॉब्लम है, उन्हें चौलाई का साग जरूर खाना चाहिए। चौलाई के साग में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

पालक
पालक भी ठंड के दिनों का सबसे अच्छा साथी है। पालक में विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशि‍यम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं।

गाजर
सर्दियों में खाई जाने वाले सबसे पॉपुलर डिश में गाजर सबसे ऊपर है। गाजर में पोटेशियम, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर को सब्जी, सलाद और हलवा के रूप में खाया जाता है। गाजर खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है और ब्लड सर्कुलेशन मेनटेन रहता है।

Back to top button