टॉप स्टोरीज़

VIDEO: …जब हाईटेंशन टावर पर चढ़े व्यक्ति ने बढ़ा दिया पुलिस का टेंशन….घंटों मशक्कत के बाद उतरा तो….

धमतरी 27 अक्टूबर 2022। हाईटेंशन टावर पर चढ़े एक युवक ने पुलिस का टेंशन बढ़ा दिया। करीब एक घंटे तक हाईटेंशन टावर पर चढ़े व्यक्ति का हाई वोल्टेट ड्रामा चलता रहा। काफी मशक्कत के बाद जब वो व्यक्ति टावर से उतरा, तब जाकर लोगों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली।

मामला धमतरी के सिर्री गांव का है, जहां एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति 56 वर्षीय पंचू राम तारक टावर पर चढ़ गया। इतनी ऊंचाईयों पर चढ़े व्यक्ति को देख लोगों की सांसें थम गयी। सिवनी कला गांव के रहने वाले 56 वर्षीय पंचू राम को काफी वक्त तक टावर से उतारने की कोशिश की गयी, लेकिन वो नहीं माना। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

सूचना के बाद बिरेझर चौकी प्रभारी गोवर्धन सिंह ठाकुर एवं सउनि. जगदीश सोनवानी,प्रआर. प्रमोद पान्डेय अन्य स्टॉफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों का सहयोग लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन कर सकुशल नीचे उतारा। पंचूराम को सुरक्षित नीचे उतरा देख लोगों ने राहत की सांस ली। जिसके बाद पुलिस ने हिदायत देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Back to top button