टॉप स्टोरीज़

VIDEO : अस्पताल में अचानक घुसा तेंदुआ ,मरीजों में मचा हड़कंप..

महाराष्ट्र 13 दिसंबर 2023|महाराष्ट्र के नासिक में एक अस्पताल में तेंदुआ घुस जाने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, नंदुरबार तालुका के एक अस्पताल में मंगलवार को एक तेंदुआ घुस गया. तेंदुए को देखते ही अस्पताल में आए मरीजों में दहशत फैल गई। तेंदुआ अस्पताल में इधर-उधर घूम रहा था। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। मामले की जानकारी विभाग को दी गई। इसके बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। 

बताया जा रहा है कि नासिक जिले के शहादा कस्बे के डोंगरगांव रोड पर स्थित आदित्य मैटरनिटी एंड आई हॉस्पिटल के अंदर तेंदुआ देखा गया। अस्पताल में तेंदुआ देखे जाने की जानकारी जैसे ही मरीजों के परिजनों को मिली तो वे बड़ी संख्या में वहां पहुंच गये। अधिकारियों ने कहा हो सकता है कि जंगली जानवर रात में अस्पताल में घुसा हो।

सफाई कर्मचारी ने देखा तेंदुआ
मंगलवार सुबह जब अस्पताल परिसर में सफाई का काम चल रहा था तो एक सफाई कर्मचारी ने अस्पताल के एक कोने से गुर्राने की आवाज सुनी। बाद में कर्मचारी को एहसास हुआ कि एक तेंदुआ कोने में बैठा है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को सूचित किया जिन्होंने तुरंत पिछला दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुए को पकड़ने में कामयाब रहे

इसके बाद उन्होंने वन विभाग से संपर्क किया। उनकी कॉल मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल के अंदर तेंदुए की मौजूदगी से मरीजों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को देखने के लिए कई लोग अस्पताल के बाहर भी जमा हो गए।

Back to top button