हेडलाइन

निलंबित प्राचार्य की जांच: निलंबित प्राचार्य के आरोप पत्र की विभागीय जांच के लिए अधिकारी नियुक्त, जेडी होंगे जांचकर्ता, DEO को….

रायपुर 31 जनवरी 2023। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्राचार्य राम किशोर साहू को पिछले दिनों विभाग की तरफ से निलंबित किया गया था। राम किशोर साहू गौरेला, पेंड्रा, मरवाही के शासकीय हाईस्कूल साधवानी के प्राचार्य थे।

स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित प्राचार्य की अपील और विभागीय जांच के लिए बिलासपुर के संभागीय संयुक्त संचालक को जांचकर्ता अधिकारी और DEO को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है।

आपको बता दें की निलंबित पर प्राचार्य राम किशोर साहू के खिलाफ विभाग ने 31 अक्टूबर 2022 को आरोप पत्र जारी किया था। आरोप पत्र की नियमित विभागीय जांच के लिए जांचकर्ता और प्रस्तुतकर्ता अधिकारी की नियुक्ति स्कूल शिक्षा विभाग ने की है।

Back to top button