ब्यूरोक्रेट्सहेडलाइन

IPS Amresh Mishra: IPS अमरेश मिश्रा प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं छत्तीसगढ़, केंद्र सरकार ने समय पूर्व दी इजाजत, मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

रायपुर 3 फरवरी 2024। IPS अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति के पूर्ण होने के पूर्व ही अपने मूल कैडर में लौटने की इजाजत दे दी है। 2005 बैच के IPS अमरेश मिश्रा अभी NIA में DIG हैं। गृह मंत्रालय से मिली इजाजत के बाद वो अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ लौट सकते हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में वो NIA में सेंट्रल डिप्टेशन पर गये थे।

छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अमरेश मिश्रा (IPS Amresh Mishra) का ये दूसरा सेंट्रल डेपुटेशन (2nd Central deputation) था। अमरेश मिश्रा रायपुर, दुर्ग के अलावा दंतेवाड़ा और कोरबा के एसपी रह चुके हैं। वर्तमान में डीआईजी इंटेलिजेंस थे। साफ और बेदाग छवि के अफसर के रूप में अमरेश मिश्रा की गिनती होती है। सेंट्रल डिप्टेशन के दौरान ही राज्य सरकार ने जनवरी 2023 में उन्हें आईजी प्रमोट किया था।

आईपीएस अमरेश मिश्रा NIA में प्रतिनियुक्ति के दौरान ही हायर स्टडी के लिए लंदन गये थे। लंदन स्थित आक्सफोर्ड में एक साल के पब्लिक पॉलिसी कोर्स के लिए उनका सलेक्शन हुआ था। डिप्टेशन पर लौटने के बाद अमरेश मिश्रा NIA में बतौर DIG  अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, अब वो छत्तीसगढ़ वापस लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि अमरेश मिश्रा को छत्तीसगढ़ लौटने के बाद अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।

Back to top button