ब्यूरोक्रेट्स

जनसंपर्क संचालनालय में मना स्वतंत्रता दिवस…. DPR सौमिल रंजन चौबे ने किया ध्वजारोहण….

रायपुर 15 अगस्त 2022। देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

श्री चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय उमेश मिश्रा एवं संजीव तिवारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button