ब्यूरोक्रेट्स

IPS संतोष सिंह की “निजात” का कोरबा में कमाल : 4 महीने में 1045 नशे के सौदागर अरेस्ट… मचा हड़कंप,पुलिस की जन जागरूकता बनी मिशाल

कोरबा 6 नवंबर 2022। कोरबा एसपी संतोष सिंह का नशे के खिलाफ चलाया जा रहा “निजात” अभियान का कोरबा जिला में जमीनी स्तर पर व्यापक असर दिखने लगा हैं। पिछले 4 महीने में पुलिस ने जिले भर में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत 982 प्रकरण दर्ज कर 1054 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया गया। एसपी संतोष सिंह के इस अभियान से जहां नशे का कारोबार करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं, वही पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “निजात” जन जागरूमता अभियान लोगों के बीच अब मिशाल बनती जा रही हैं।

गौरतलब हैं कि सूबे के मुखिया भूपेश बघेल नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई का निर्देश दिये हुए हैं। DGP अशोक जुनेजा व IG रतनलाल डांगी के दिशा निर्देश में कोरबा एसपी संतोष सिंह द्वारा नशे के खिलाफ “निजात” अभियान चलाया जा रहा हैं। कोरबा में पदस्थापना के साथ ही एसपी संतोष सिंह ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके साथ ही नशे के कारण टूटते परिवारों को बचाने के लिए “निजात” जागरूकता अभियान की भी शुरूवात की थी। कोरबा में चलाये जा रहे “निजात” का जमीनी स्तर पर परिणाम कुछ ऐसा रहा कि जहां जागरूकता अभियान के जरिये नशे से बचने के लिए लोग सजग हो रहे हैं। वही एसपी के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी थाना-चौकियों में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं।

पिछले 4 महीने के आकड़ो पर गौर करे तो जिले भर में पुलिस विभाग ने आबकारी एक्ट के 964 प्रकरण दर्ज कर 1033 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इन आरोपियों के कब्जे से 2022 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। इस अभियान के तहत कुल गिरफ्तार हुए आरोपियों में से गैर.जमानतीय प्रकरणों के 102 आरोपी जेल भेजे गए। गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों की काफी बड़ी संख्या हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई किया गया। यहीं वजह हैं कि पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशा कर हुड़दंग मचाने वालों के साथ ही नशे के कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं। वहीं एनडीपीएस एक्ट में 18 प्रकरणों में 21 आरोपी गिरफ्तार किए गए। जिनसे बड़ी मात्रा में गांजा,नशीले टेबलेट्स, कफ सिरप, हुक्का सहित परिवहन हेतु प्रयुक्त आठ मोटरसाइकिल भी जप्त हुई हैं।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने एसपी के निर्देश पर स्कूल-कॉलेज के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर भी कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाहियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त जिले में बड़े पैमाने पर 317 जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं। जिले के हॉट-बाजार, स्कूल-कॉलेज, त्यवहारों और धार्मिक आयोजनों में निजात अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान का एक अलग ही असर आम लोगों में देखने को मिला। इसके साथ ही पुलिस टीम ने नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग के लिए जिले के थानों में नशा-मुक्ति कक्ष तैयार किये हैैं कोरबा में पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे “निजात” अभियान का ही परिणाम हैं कि आज सभी समाज व वर्गों की सहभागिता इस अभियान में देखी जा रही हैं।

इसी वर्ष गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था बीपीआरएंडडी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के “निजात” अभियान को देश के तीस सर्वोत्तम स्मार्ट पुलिसिंग अभियानों में शामिल किया था। इस राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुके जीरो टॉलरेंस कार्यवाही व व्यापक जन-जागरूकता वाले कार्यक्रम निजात अभियान के अब कोरबा जिले में भी सार्थक परिणाम आने लगे हैं। कोरबा एसपी संतोष सिंह ने साफ किया हैं कि नशे के कारण एक अच्छा खासा परिवार बर्बाद हो जाता हैं। इसके साथ ही नशे में ही सर्वाधिक अपराध होने के साथ ही ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं घटित होती हैं। ऐसे में कोरबा पुलिस जहां एक ओर निजात जागरूकता अभियान चलाकर जहां आम लोगों को सीधे तौर पर नशे से बचने के लिए जागरूक कर ही हैं। वहीं निजात अभियान के तहत ही पुलिस हर एक प्वाइंट पर नशे के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई कर नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ रही हैं।

Back to top button