क्राइमहेडलाइन

‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा’… प्यार में नाकाम युवक ने दे दी जान, पुलिस पता लगा रही है, कौन थी उसकी प्रेमिका

सरगुजा 5 मई 2023। इश्क में नाकाम एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के पहले युवक ने दीवार पर सुसाइड नट लिखा, जिसके आधार पर पुलिस अब आगे की जांच करेगी। युवक का नाम पंकज टोप्पो है, जो अपने मामा के घर पर रहता था। सुसाइड नोट से साफ है कि प्यार में मिले धोखे आहत होकर युवक ने जान दी है। अब पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि युवक का प्रेम प्रसंग किस लड़की के साथ था और सुसाइड के पीछे आखिर क्या वजह रही।

पंकज जशपुर का रहने वाला था। वो सरगुजा में अपने मामा के पास 5 दिन पहले ही आया था। वो यहां काम करता था। मृतक पंकज अपने मामा जीतन अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर में दुलाल मंडल के मकान में किराए से रहता है। यहां वो भांजे पंकज को भी लेकर आ गया।3 दिन मजदूरी करने के बाद जीतन 1 मई को ग्राम सरडीह में शादी में शामिल होने के लिए चला गया।

3 मई की शाम करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी बसंती के साथ सुभाषनगर स्थित किराए के मकान में पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज देने और मोबाइल पर कॉल करने के बाद भी भांजे पंकज ने दरवाजा नहीं खोला, तो इसकी सूचना उसने मकान मालिक दुलाल मंडल को दी। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो पंकज का शव साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। दीवार पर युवक ने सुसाइड नोट लिखा था, ‘जाओ मेरी जान अब लौट कर नहीं आऊंगा, तुम खुश रहना।’…इस नोट से साफ है कि युवक को प्यार में धोखा मिलने से वो निराश था।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी गयी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस फिलहाल लड़की का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Back to top button