हेडलाइन

CG NEWS : घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या,घटना के बाद मचा हड़कंप, पुलिस टीम मौके पर मौजूद, SDOP ने कहा….

रायगढ़ 18 मई 2023। रायगढ़ जिला के लैलूंगा क्षेत्र में एक महिला की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा हैं कि इस गोलीकांड की घटना के बाद से मृतिका के घर के सामने रहने वाला शख्स और उसका भतीजा फरार हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों परिवार के बीच साल 2007 से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर इस गोलीकांड की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही हैं। पुलिस ने इस वारदात के बाद से फरार एक संदेही को हिरासत में लिया हैं, वही दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक हत्या का ये मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि रायगढ़ और उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में ग्राम दीयागढ़ स्थित हैं। इस गांव में रहने वाली 55 वर्षीय दूरपति यादव बुधवार की रात अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसके घर पर आये कुछ लोगों ने विवाद के बाद उस पर गोली चला दी। इस घटना में दूरपति यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। आज सुबह पुलिस अधिकारी इस हत्याकांड की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे।

एसडीओंपी दीपक मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतिका और उसके घर के ठीक सामने रहने वाले गोपाल यादव के परिवार के बीच पुरानी रंजीश थी। पूछताछ में ये बात सामने आया हैं कि मृतिका का बेटा हरीराम यादव ने साल 2007 में गोपाल यादव के भाई की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से दोनों परिवार के बीच रंजीश चली आ रही थी। इस दौरान गोपाल यादव के भाई की हत्या का आरोप मृतिका दूरपति यादव के बेटे पर पूर्व में लगाया गया था। इस मामले में हरीराम यादव को जेल भी हुई थी। पुलिस की जांच में ये बात सामने आयी हैं कि दोनों परिवार के बीच पुराने वक्त से रंजीश चला आ रहा था।

इसी बीच एक बार फिर विवाद बढ़ने पर बुधवार की रात आरोपियों ने हरीराम यादव की मां की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गोपाल यादव और उसका भतीजा केशव यादव फरार थे। एसडीओंपी दीपक मिश्रा ने बताया कि इस वारदात में एक संदेही को हिरासत में लिया गया हैं। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड की असल वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामल में हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं।

Back to top button