बिग ब्रेकिंग

जय माता दी :चैत्र नवरात्र का आज तीसरा दिन,सिहावा में स्वयंभू माँ शीतला माता के दर्शन पाने लग रही भक्तों की भीड़,जगमगा रहे आस्था के 920 मनोकामना ज्योति…

धमतरी…चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 22 मार्च यानी बुधवार से शुरू हो गया है। लिहाजा देवी मंदिरों में पहले दिन से ही माता के दर्शन पाने भक्तों की भीड़ लग रही है।वहीं लोग लीन होकर माता की डूब गये हैं, स्वयंभू माँ शीतला शक्ति पीठ सिहावा में माँ के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है।अंचल सहित दूर – दराज से भक्त यहाँ पहुँचकर माँ माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। स्वयंभू माँ शीतला माता के दर्शन के लिये जो कोई भी भक्त यहाँ सच्चे मन से पहुंचते हैं। माता उनकी मनोकामना अवश्य ही पुरी करती है।

वहीं इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में यहाँ भक्तों द्वारा आस्था के 920 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गयी है।जिसमें घी के 92 व तेल के 828ज्योति शामिल है। वहीं शीतला शक्ति पीठ के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि को उत्साह पूर्वक मनाने के लिये व्यापक तैयारी की गई है।रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे है।तृतीय दिवस खेमीन यादव कृत जय गुरुदेव पंडवानी पार्टी खम्हरिया, चतुर्थ दिवस जय शम्भू बालिका रामधुनी झांकी घोटिया कांकेर, पंचमी को जय मरादेव मारिया झांकी पचपेड़ी, छठवे दिवस जय माँ विंध्यवासिनी महिला मानस रामधुनी मण्डली गोकुलपुर ,सप्तम दिवस नव किरण रामधुनी गट्टाशिली, अष्टमी को खेमिन निषाद कृत पंडवानी गरियाबंद, नवमी को गुरु गीता मानस मण्डली अमली पारा की प्रस्तुति होगी।

समिति के अध्यक्ष समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार,संरक्षक कलम सिंह पवार,सचिव नेम सिंह बिशेन,नरेंद्र नाग,नारद निषाद,बुधेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष गैंदलाल यादव
मंच संचालक तुकाराम साहू,गोरख शांडिल्य,गेंद लाल शांडिल्य पुजारी तुकाराम बैस, ज्ञान सागर पटेल,महेश शांडिल्य, बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,छबि ठाकुर,रवि ठाकुर, रामलाल नेताम,उत्तम साहू रामभरोस साहू,,सचिन भंसाली,गगन नाहटा,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,बबलू गुप्ता, मंशा राम साहू,जग्गू साहू,उदय राम साहू,मदन साहू,नरेश पटेल ,टीकू ध्रुव,लोकेश पवार,सरस साहू,फडेन्द्र पवार,महेश साहू,लाल जी साहू,दशे लाल ध्रुव,किशन गजेंद्र,भरत लहरे,कृपा राम नेताम,राजेन्द्र पूरी गोश्वामी,महेंद्र साहू अभय नेताम ,ध्रुव शांडिल्य , ख़िरभान शांडिल्य , शशि शांडिल्य , देवन बाई, सुन्दिरया साहू,चरणबति नेताम आदि व्यवस्था में जुटे हुए है।

Back to top button