हेडलाइन

शिक्षकों का जेल भरो आंदोलन : बुढ़ापारा धरनास्थल से जेल भरो आंदोलन का ऐलान, जिला प्रशासन ने मांगी अनुमति, मनीष बोले…

रायपुर 17 अगस्त 2023। अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे शिक्षक कल पूर्णकालिक जेल भरो आंदोलन करेंगे। सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया है। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा आह्वान किया है कि ये आंदोलन तूता के बजाय बुढ़ापारा धरनास्थल से जेल भरो आंदोलन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, तो भी वो बुढ़ापारा धरनास्थल से ही जेल भरो आंदोलन करेंगे।

मनीष मिश्रा ने कहा कि उनकी एक सूत्री मांग प्रथम सेवा तिथि से गणना कर शिक्षकों को समस्त सुविधाओं का लाभ का है। इसे लेकर वो 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन की कड़ी में उन्होंने आक्रोश रैली बुधवार को निकाला था, अब वो जेल भरो आंदोलन करने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। सहायक शिक्षक के साथ-साथ इस हड़ताल में प्राचार्य, शिक्षक व व्याख्याता भी शामिल हो रहे हैं।

Back to top button