मनोरंजन

चंद्रबाबू से मिलने जा रहे JSP चीफ पवन कल्याण को रोका गया, विरोध में सड़क पर लेटे..

आंध्र प्रदेश 10 सितंबर 2023|आंध्र प्रदेश पुलिस ने जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर को एनटीआर जिले में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा स्थानांतरित किया जा रहा है। फिलहाल उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी
पवन कल्याण ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा की थी। वे पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन करने के लिए विजयवाड़ा की ओर जा रहे थे। हालांकि, विजयवाड़ा के लिए कल्याण की विशेष उड़ान को हैदराबाद से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। 

आंध्रा पुलिस ने कथित तौर पर जन सेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष पवन कल्याण और पार्टी पीएसी के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर को शनिवार रात एहतियातन हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पवन कल्याण को उस वक्त हिरासत में लिया, जब वो आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर लेटकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दरअसल, पुलिस ने उन्हें आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, तो जेएसपी अध्यक्ष ने शनिवार रात को जग्गैयापेटा के पास राज्य की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन किया। पवन हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे। और उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, तो उन्होंने हैदराबाद-विजयवाड़ा एनएच पर गरिकापाडु चेक-पोस्ट पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया|

Back to top button