मनोरंजन

दुल्हन को वरमाला पहना रहे दूल्हे कि स्टेज पर ही खुल गई पैंट, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी आपकी हंसी….

वायरल वीडियो: शादी के सीजन में दूल्हा-दुल्हन के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कहीं दूल्हा, दुल्हन का डांस वीडियो, तो कही देवर-भाभी के झूमते नाचे तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से शेयर हो रही हैं। इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो भी है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बेचारे दूल्हे के साथ भरी महफिल में कुछ ऐसा हो गया जिससे वो अब चाह कर भी ताउम्र भुला नहीं पाएगा। दूल्हे को देखकर दुल्हन भी इतनी शर्मसार हो गई कि क्या बोले, क्या कहे उसे कुछ समझ ही नहीं आया।

इस वीडियो में आपको एक तरह से सरेआम बेचारे दूल्हे की बेइज्जती देखने को मिलेगी। दरअसल, दूल्हे की जयमाला के स्टेज पर ही बेइज्जती हो जाती है। वह भी ऐसी बेइज्जती, जिसे दूल्हा ताउम्र नहीं भूल पाएगा. यहां तक कि उसकी दुल्हन की भी हंसी छूट जाती है। वहीं दूल्हे का शर्म के मारे चेहरा लाल हो जाता है। वीडियो देखकर आप यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और जोर-जोर से हंसने लगेंगे।

बता दें कि दूल्हा और दुल्हन को शादियों में ऐसे कपड़े पहनाए जाते हैं, जो वह पहले पहने नहीं होते हैं। इसमें वह कई बार कम्फर्टेबल महसूस नहीं करते हैं, लेकिन इस वीडियो में तो जैसे दूल्हे को अपने कपड़ों का भी होश नहीं था। इसीलिए जयमाला के वक्त उसके साथ ऐसा कांड हो गया। वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के स्टेज पर खड़े हैं। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे का जयमाला पहनाती है। यहां तक तो सब ठीक था।

https://www.instagram.com/p/Cd7da-YJOT8/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1e0d86d2-7ddd-4498-9813-97bc5cde44fb

इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में जयमाला डालने जाता है। इसी समय दूल्हे के कपड़े धोखा दे जाते हैं और दूल्हे का पजामा नीचे खिसक जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हे को इस बात का पता भी नहीं चलता है। हालांकि जब दुल्हन इशारा करती है तो दूल्हा चौंक जाता है। इसके बाद वह हंसते हुए अपना पजामा ऊपर करता है। बस फिर दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगती है।

यह वीडियो घंटा नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं साथ ही तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 लाख 61 हज़ार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही 600 कमेंट भी किए गए हैं। एक यूजर ने कहा कि इस बात के लिए अब दूल्हे का जीवनभर मजाक बनेगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ ये नजारा वाकई मजेदार है, इसे देखने के बाद मेरी हंसी कंट्रोल नहीं हो रही है।’ एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘ बेचारी दुल्हन उसे भी शर्म आ गई.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी जरूर मजा आया होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा।

Back to top button