मनोरंजन

विक्की कौशल ने बताया झगडे के पीछे का राज,…..किस बात पर कटरीना से होता है झगड़ा,…

मुंबई 18 अगस्त 2022 : कॉफी विद करण में इस बार करण जौहर के सामने विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। विकी कौशल की बीते दिसंबर कटरीना से शादी हुई है और वह उनके रंग में रंगे नजर आए। मजेदार बात ये है कि विक्की और कटरीना की रिश्ते की शुरुआत कॉफी विद करण को ही माना जाता है। विकी ने एपिसोड में खुद माना कि इससे पहले वह कटरीना से कभी नहीं मिले थे। विक्की ने कटरीना की खूब तारीफ की। साथ ही यह भी राज खोला कि उनके और कटरीना के बीच किस बात को लेकर लड़ाई होती है।

विक्की कौशन ने यह भी बताया कि उनके और कटरीना के बीच झगड़ा क्यों होता है। विकी बताते हैं, दोनों क्लोसेट स्पेस (कपड़े रखने वाली जगह) के लिए झगड़ते हैं। उन्होंने बताया कि यह सिकुड़ती ही जा रही है। विक्की ने बताया, कटरीना ने डेढ़ कमरा ले रखा है और मैं एक कबर्ड तक सीमित रह गया हूं जो कि जल्द एक अलमारी में बदलने वाला है। करण भी विकी की बात से सहमत हुए और बोले कि जब वह उनके घर गए थे तो विक्की के पास बमुश्किल एक क्लोसेट का स्पेस था।

Back to top button