टॉप स्टोरीज़वायरल न्यूज़

कलयुगी मां ने 21 दिन की बेटी को 4 लाख रूपए में बेचा…पुलिस ने पूछा तो बताई सारी सच्चाई

2 अगस्त 2023 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपनी 21 दिन की बेटी को 4 लाख में बेच दिया।   इस आरोप में उसे गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि महिला की पहचान रूपाली मंडल के रूप में हुई है और उसने पुलिस के सामने कबूल भी कर लिया है कि उसने पैसों से अपनी बच्ची को दूसरी महिला को बेचा है।  पुलिस ने रूपाली के साथ दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है जो इस अपराध में शामिल थी। मां के खाते से अवैध लेनदेन की जानकारी पर यह गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस की स सख्त पर कबूल किया जुर्म

पहले महिला ने पुलिस पूछताछ में सहयोग नहीं किया। बाद में वह टूट गई। महिला ने अपना जूर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अपने नवजात बच्ची को 4 लाख रुपये में बेच दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मामले में रूपा दास और स्वप्ना सरदार नाम के दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कल्याणी गुहा को गिरफ्तार किया।

बच्चा खरीदने वाली महिला है नि:संतान 

पुलिस के अनुसार कल्याणी गुहा नि:संतान महिला है। उसकी शादी को 15 साल हो गए हैं, लेकिन उसका कोई बच्चा नहीं है। जिसके बाद उसने किसी तरह रूपाली से संपर्क किया और वह अपने नवजात बेटी को बेचने के लिए तैयार हो गई। बता दें इससे पहले भी कोलकता में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने इस तरह के केसों की निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है। लोग पूर्व में मानव तस्करी से जुड़े गिरोह पर नजर रखे हुए है।

Back to top button