क्राइमहेडलाइन

अंडे के लिए अपहरण : उधार नहीं दिया अंडा तो कर ली किडनैपिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर होटलकर्मी को छुड़ाया, तीन गिरफ्तार

बिलासपुर 21 अप्रैल 2023। अंडा के चक्कर में एक युवक का अपहरण हो गया। युवक ने उधार में अंडा नहीं दिया, तो दोस्तों के साथ मिलकर आरोेपी ने अपहरण कर दिया। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव का है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं किडनैपर के चंगुल से होटल के कर्मचारी को मुक्त कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में रहने वाले योगेश कुमार वर्मा बिरयानी सेंटर में काम करते हैं। गुस्र्वार की सुबह वे अपने काम पर गए थे। इसी दौरान ग्राम कोहरौदा में रहने वाली दीपक चर्तुवेदी वहां पर आया। उसने कर्मचारी से उधारी में अंडा मांगा।

कर्मचारी ने मालिक के नहीं होने पर कर्मचारी ने उधारी में सामान देने से इन्कार कर दिया। इस पर युवक वहां से चले गए। दुकान में काम के बाद युवक सब्जी खरीदने के लिए गांव के बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान दीपक अपने साथियों के साथ वहां पर आया। उसने उधारी में अंडा नहीं देने की बात कहते हुए कर्मचारी की पिटाई की। वारदात में शामिल दीपक कुमार चतुर्वेदी, राहूल कुमार भास्कर,परमेश्वर भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक होटल कर्मचारी का अपहरण कर नदी किनारे ले जाकर पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। जवानों ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस के जवान घायल कर्मचारी और आरोपित युवक को थाने लेकर आ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Back to top button