क्राइमहेडलाइन

रिटायर्ड SDO के घर लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए खरीदे जेवहरात व कैश ले गये चोर, एक महीने बाद होनी थी शादी..

रायपुर 21 अप्रैल 2023। चोरों ने रिटायर्ड SDO के घर पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने PWD से रिटायर हुए SDO के घर से लाखों रुपये के जेवहरात और कैश की चोरी की है। एक महीने बाद ही एसडीओ की बेटी की शादी होनी है। शादी के लिए ही जेवहरात और अन्य सामिग्री खरीदी गयी थी, जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त एसडीओ का नाम महेश साहू है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गयी है।

महेश 15 अप्रैल को अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन के उज्जैन गए थे। गुरुवार शाम को वापस लौटने पर देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर के सभी कमरों के सामान अस्त-व्यस्त बिखरे हुए मिले। अलमारी के लाकर में रखे जेवर और नकदी गायब थी। घर में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ है, आस-पास सीसीटीवी कैमरे की तलाश में टीम जुटी है। कबीर नगर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम जांच में जुटी हुई है।

शक है कि इस घटना में किसी करीबी का ही हाथ हो सकता है। जिसे ये पता हो कि घर सुना है और घर में जेवहरात खरीदे गये हैं। पुलिस जल्द ही शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ भी कर सकती है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही चोरों तक पुलिस पहुंच जायेगी।

Back to top button