बिग ब्रेकिंग

लता मंगेशकर की हालत क्रिटिकल, डॉक्टर ने बताया फिर से वेंटिलेटर पर करना पड़ा शिफ्ट

मुंबई 5 फरवरी 2022।लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update)के स्वास्थ्य को लेकर लगातार सभी प्रार्थना कर रहे हैं। 8 जनवरी को बॉलीवुड की महान गायिका को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब ताजा जानकारी के मुताबिक भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। इसी के बाद से वो अस्पताल में एंडमिट हैं। साथ ही उन्हें उम्र से संबंधित अन्य समस्याएं भी हो रही हैं। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं कर रहे हैं।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स की पूरी एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Back to top button