क्राइम

LIVE ACCIDENT- तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को उड़ाया, फिर अनियंत्रित कार पोल से टकराई, देखिए VIDEO

जांजगीर 9 जुलाई 2022। जांजगीर जिला में रफ्तार का कहर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं। यहां एक सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार के चालक ने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कार की टक्कर के बाद महिला काफी दूर उछल कर गिर गयी, वही एक्सीडेंट करने के बाद अंनियंत्रित कार आगे जाकर खंभे से टकरा गयी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को रायगढ़ रिफर किया गया हैं।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के चन्द्रपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का हैं। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली टेकमती विश्वकर्मा अमलडीहा गांव की मेडिकल दुकान गई थी। महिला मेडिकल से दवा लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी रायगढ़ से डभरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने रोड किनारे जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कई फीट दूर छिटक कर महिला जा गिरी।

इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखने के बाद किसी के भी रौंगटे खड़े हो जायेगें। वहीं सीसीटीवी फूटेज में देखा जा सकता हैं कि बेकाबू कार महिला को टक्कर मारने के बाद आगे जाकर खम्भे से टकराई है। जिससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। कार में एक ही परिवार के 3 लोग सवार थे।

रोंगटे खड़े कर देने वाला इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि घटनाकारित कार की रफ्तार किसकदर बेकाबू थी।घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए चंद्रपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर किया गया।

Back to top button