बिग ब्रेकिंग

CG- बिग ब्रेकिंग- ….जंगल से जब धान खरीदी केंद्र में घुस आया हाथी, मौके पर मची भगदड़, लोग जान बचाने……..

 

महासमुंद 25 दिसंबर 2021- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला मेें धान खरीदी के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जंगल से एक हाथी धान खरीदी केंद्र में ही घुस गया। हाथी को केंद्र परिसर में घूसते देख मौके पर भगदड़ मच गया और किसान किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए धान की बोरियों के लॉट पर चढ़ गये, लेकिन हाथी घंटो देर तक धान खरीदी केंद्र में ही डटा रहा।

पूरा मामला महासमुंद के लहंगर धान खरीदी केंद्र का है। बताया जा रहा है कि महासमुंद जिला का यह केंद्र जंगल से लगा हुआ है। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित भी है, लिहाजा हाथी से बचाव के लिए महज कटीले तार से धान खरीदी केंद्र को अधिकारियों ने घेर रखा है। आज दोपहर जब किसान अपना धान बेचने केंद्र में पहुंच रहे थे, तभी एक हाथी जंगल से धान खरीदी केंद्र के पास तक पहुंच गया।

हाथी को देखने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे वापस जंगल मे भगाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन हाथी जंगल में वापस लौटने के बजाये उलटे धान खरीदी केंद्र में ही घुस आया। हाथी के मौके पर पहुंचते ही भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गयी, आनन-फानन में किसान और अधिकारी धान की बोरियों के लॉट पर चढ़ गये, ताकि हाथी के हमले से बच सके। घंटो देर तक हाथी धान खरीदी केंद्र में ही घुमता रहा, वहीं अफसरों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग के अफसरों को दी गयी, जिसके बाद वन विभाग की टीम अब मौके पर पहुंच कर हाथी को वापस जंगल में खदड़ने का प्रयास कर रही है।

Back to top button