हेडलाइन

CG-5 की मौत : हे भगवान ! ऐसी मौत…. जिस शिव मंदिर में मौत से बचने के लिए छुपे, वहीं शिवलिंग के किनारे आसमान से गिरी मौत

  • दो मंदिरों में हुआ वज्रपात, 5 की मौत
  • रायगढ में 3, महासमुंद में 2 की गयी जान

रायगढ़/महासमुंद 30 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश मौत बनकर बरसी। रायगढ़ और महासमुंद में हुई दो अलग-अलग घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी। रायगढ में तेज बारिश के बीच हुई वज्रपात में तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं महासमुंद में दो लोगों की जान गयी। इक्तेफाक की बात ये है कि दोनों वज्रपात मंदिर में हुई।

रायगढ में 3 मौत

रायगढ़ हादसे के वक्त सभी एक मंदिर में रूके हुए थे, तभी मंदिर पर ही गाज गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतक में दो महिला और एक पुरूष शामिल हैं। शुक्रवार की शाम रायगढ़ के लैलूंगा का मौसम अचानक बदल गया। तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी। बारिश और वज्रपात से बचने के लिए ग्रामीणों ने रतनपुर (केशला) तालाब के पास शिव मंदिर में शरण ली।

बारिश चल ही रही थी कि शाम करीब 5 बजे तेज आकाशीय बिजली शिव मंदिर पर ही गिर गयी। गाज से 3 व्यक्तियों की मौत हो गयी। डीएसपी (प्रशिक्षु) सौरभ उइके के साथ थाना प्रभारी लैलूंगा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतक में सुखीराम बंजारा, उम्र 34 साल निवासी केशला, कमला सारथी उम्र 30 वर्ष निवासी केशला, (रतनपुर) और खुलासो सारथी उम्र 60 वर्ष निवासी गांधीनगर लैलूंगा शामिल हैं।

सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ, जांच में तेज बारिश, आकाशीय बिजली की चमक दौरान तीनों मंदिर के पास रुकने की जानकारी प्राप्त हुई है। इनमें से सुखीराम का शव शिवलिंग के बगल में ही पड़ा था, साथ में शेषनाग का क्षत्रप भी गिरा हुआ था। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है।

महासमुंद में 2 की मौत

रायगढ़ की ही तरह महासमुंद में भी आकाशीय बिजली का कहर दिखा। महासमुंद के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के बुंदेली चौकी इलाके में एक मंदिर में आकाशीय बिजली गिरी, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। ग्राम बुंदेली में हुई इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। आकाशीय बिजली गिरने से जिनकी मौत हुई है, उनमें चाचा और भतीजे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक चाचा जयसिंह ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी बुंदेली व भतीजा लखन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बुंदेली दोपहर खाना के बाद गांव से कुछ दूर टहलने गये थे। तभी अचानक बारिश होने से दोनो चाचा भतीजा एक छोटे से मंदिर मे रुके थे। उसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली मंदिर पर गिरी ,जिससे चाचा भतीजा की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस मृग कायम कर पीएम के लिए रवाना किया है।

Back to top button