बिग ब्रेकिंगमनोरंजन

मलाइका आरोड़ा का एक्सीडेंट : फैशन इवेंट से लौट रही मलाइका की कार का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल ले जाया गया .. पुलिस ने दर्ज की FIR

मुंबई 2 अप्रैल 2022। मशहूर मॉडल मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना के बाद मलाइका को तुरंत नवी मुंबई ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब मलाइका अपनी कार से फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लेने गयी थी। प्रोग्राम से लौटते वक्त वो हादसे का शिकार हो गये। घटना के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस इस एक्सीडेंट की जांच कर रही है।

घटना के थोड़े देर पहले ही मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। पुलिस के मुताबिक मलाइका को ज्यादा चोटें नहीं है, हालांक उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मलाइका की तरफ से इस बारे कोई जानकारी नहीं दी गयी है। घटना मुंबइ-पुणे एक्सप्रेस वे पर बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन कारें आपस में टकरा गयी। मलाइका की कार बुरी तरह से टूट गयी है।

मलाइका अपने ब्वायफ्रेंड अर्जुन कपूर से रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में थी। डांस नंबर और मॉडलिंग के साथ-साथ वो कई टीवी शो को होस्ट भी करती है।

Back to top button