पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

VIDEO- रमन सिंह या रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में सिंहदेव ने बतायी अपनी पसंद, BJP में CM फेस को लेकर कही ये बात

सरगुजा 5 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में तख्ता पलट के बाद मुख्यमंत्री के नामों का बेसब्री से इंतजार चल रहा है। हर कोई अपने-अपने स्तर से मुख्यमंत्री के नामों के कयास लगा रहा है। सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष में भी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कौतुहल है। इधर मुख्यमंत्री के नामों को लेकर टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है। सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी पसंद बतायी है। उन्होंने कहा है कि रेणुका हमारे बीच की हैं, सरगुजा लोकसभा की हैं, काफी अनुभवी भी हैं। उन्हें भी मौका मिलेगा तो व्यक्तिगत रूप से खुशी होगी।

टीएस सिंहदेव का कहना है कि ये है बीजेपी की बात लेकिन मेरा मानना है कि 3 बार के मुख्यमंत्री रहें है डॉक्टर रमन सिंह का दावा ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि ये चर्चा भी चली है कि टिकट के बंटवारा में उनकी ज्यादा चली है और वे जीतकर भी आएं है तो उनका पक्ष ज्यादा मजबूत दिखता है, फिर पार्टी के अध्यक्ष उनके अरुण साव है वो भी चुनाव जीतकर आएं है जो RSS कैडर के मानें जाते है। बीजेपी में आरएसएस के कैडर को एक तरजीह मिलती है। उनका भी दावा होगा।

सिंहदेव ने कहा कि अगर ट्राइबल की बात करें 2 नाम सरगुजा संभाग से भी सुनने को आ रहें है विष्णु देव साय और दूसरा नाम रेणुका सिंह का, जो हमारे बीच की है और सरगुजा लोकसभा की सांसद भी है।  और महिला भी है। जीत के भी आई है उनको अनुभव भी है और उन्होंने मंत्री के रूप में भी काम किया है अगर उनको मौका मिल जाएगा तो मुझे व्यक्तिगत रूप से भी खुशी होगी कि कोई अपने बीच से कोई मुख्यमंत्री बन गया।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि नाम ओपी चौधरी जी का भी आ रहा है जो नए है और पहली बार जीते है अधिकारी रहें है जो शासन में नहीं रहें है पता नहीं उनको अभी मौका देंगे की नहीं।  लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रमन सिंह का पलड़ा भारी है। वहीं व्यक्तिगत पसंद की बात पूछने पर सिंहदेव ने रमन सिंह या रेणुका सिंह का नाम लिया।

Back to top button