हेडलाइन

VIDEO : ‘अब और कैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं भाजपा वाले, यूपी के जैसा’…. कानून व्यवस्था पर हमलावर बीजेपी पर सीएम भूपेश का पलटवार

रायपुर 7 अक्टूबर 2022। भाजपा कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को लगातार घेर रही है। पिछले दिनों भिलाई में हुई सामूहिक हत्या मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सवाल खड़े किये थे। कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर बीजेपी को अब कांग्रेस ने जवाब दिया है।

बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने रायपुर के हेलीपैड पर मीडिया से बात की। उन्होंने भाजपा को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा…..

प्रदेश में जितनी भी बड़ी घटनाएं हुईं, पुलिस को सफलता मिली है। चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं गया। अब और कैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं भाजपा वाले, यूपी के जैसा। जहां मंत्री का बेटा मार दे और कोई कार्रवाई भी न हो, क्या उसी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में तो आम जनता के लिए अगल और भाजपा नेताओं के लिए कानून अलग है। ये यहां नहीं होगा, कानून का राज चलेगा।

वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि  प्रदेश में कहीं कट्‌टा चल रहा है तो कहीं चाकू। ये तो आम बात हो गयी है। यहां अब मर्डर भी कॉमन घटना है। यूपी से तुलना कर रहे हैं, यहां कांग्रेसजनों को छत्तीसगढ़ की चिंता नहीं है।

Back to top button