पॉलिटिकलहेडलाइन

CG Election 2023 : घोषणा पत्र में महिलाओं पर खास ध्यान, कांग्रेस ने महिलाओं के सुझाव के लिए बनायी अलग कमेटी, ये भी लिया गया निर्णय

रायपुर 26 अगस्त 2023। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की आज दूसरे दिन भी बैठक हुई। बैठक घोषणा पत्र को लेकर महिलाओं के लिए एक अलग कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। ये कमेटी महिलाओं के बीच जाकर घोषणा पत्र तैयार करेगी। इससे पहले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की आज घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने एक-एक कर अपनी बात रखी।

बैठक खत्म होने के बाद सैलजा ने मीडिया से कहा कि सभी से सुझाव ले रहें है, लोगों के क्या विचार है। सभी सुझावों पर समिति विचार कर रही है। पांच साल में हमारी सरकार ने सभी वर्ग के लिए कार्य किए हैं। पहले सबसे सुझाव ले रहें है, उसके बाद उस पर विचार किया जाएगा। घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो.अकबर ने कहा, महिलाओं के लिए एक सब कमेटी बनाए हैं। जिसमें हेमा देशमुख, वाणी राव, शेषराज हरबंश है। जो महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं से संबंधित सुझाव लेंगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष मो. अकबर, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री डॉ शिव डहरिया समेत सभी सदस्य रहें मौजूद। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि महंगाई बड़ी समस्या है जिससे महिलाएं परेशान हैं। मोदी सरकार इसमें नियंत्रण कर पाने में विफल रही है। महिलाओं की नजर हमारी सरकार की ओर है। सभी वर्गों से सुझाव लेकर कैसे राहत दें इस पर निर्णय लेंगे। सभी वर्गों के सुझाव से कांग्रेस अपना घोषणा पत्र बनाए हैं।

Back to top button