मनोरंजन

अभिनेता मनोज वाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, 80 साल की उम्र में मां का निधन….

08 दिसंबर 2022: मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर एक्टर की मां गीता देवी ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। 80 साल की गीता देवी करीब 20 दिन से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की मां करीब 20 दिन से दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थीं।

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayaee) की मां के बारे में बात करते हुए उनके मैनेजर ने कहा, “मनोज बाजपेयी क मम्मी गीता देवी का निधन सुबह 8.30 पर हुआ। उनकी तबीयत पिछले 20 दिनों से खराब चल रही थी और वह दिल्ली के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में उनका इलाज जारी था।” बता दें कि मनोज बाजपेयी की मम्मी के निधन का कारण अभी तक परिवार ने नहीं बताया है। बता दें कि पिछले साल ही अक्टूबर के महीने में मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का निधन हो गया था। उन्होंने भी दिल्ली में आखिरी सांसें ली थीं।

मनोज बाजपेयी बिहार के पश्चिमी चंपारण इलाके के छोटे से गांव बेलवा बहुआरी के रहने वाले हैं। दूरदर्शन के ‘स्वाभिमान’ धारवाहिक से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले मनोज सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि निजी जिंदगी में भी फैमिली मैन माने जाते हैं। मनोज भले ही समय के साथ बॉलीवुड के सफल एक्टर में शुमार हो चुके हैं लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayaee) के करियर की बात करें तो वह जल्द ही ‘बंदा’ में नजर आने वाले हैं। इससे जुड़ा उनका पोस्टर भी रिलीज हुआ है, जिसमें वह गंभीर सोच में डूबे दिखाई दिए। बता दें कि मनोज बाजपेयी बिहार के चंपारण जिले में जन्मे थे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लेने के बाद वह दिल्ली आ गए थे। वहीं अपने सपने के जीने के लिए उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया था।

मनोज बाजपेयी की हिट फिल्मों में ‘गैंग्स ऑफ वसेपुर’ से लेकर ‘स्पेशल 26’ और ‘सोनचिरिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘पिंजार’ के लिए मनोज बाजपेयी को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

Back to top button