क्राइम

CG – तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, कार में सवार 7 लोगों की हालत गंभीर, राहत-बचाव कार्य में जुटे…..

 

कांकेर 13 नवंबर 2021- कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी, कार में 7 लोग सवार थे, जिन्हे गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद सुरक्षा बल के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर अंतागढ़ स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूरा घटनाक्रम अंतागढ़ क्षेत्र के पोड़गांव ईलाके का है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर निवासी अजय सिंह आज अपने परिवार के साथ अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 17 केएच 5394 से दुर्ग जाने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन बीच रास्तें में ही तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सड़क के दूसरे तरफ जा पलटी। घटना के वक्त कार में 3 महिला और 4 पुरूष सवार थे,जिन्हें गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को तत्काल अंतागढ़ स्वास्थय केंद्र ले जाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

Back to top button