पॉलिटिकल

नेताजी का मुंडन : ….कहा था , 5 राज्यों में से 4 राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी…तो बीच चौराहे पर करवाऊंगा मुंडन………भविष्यवाणी हुई गलत तो ….

राजगढ़ 12 मार्च 2022। 5 राज्यों में सत्ता कुर्सी कांग्रेस के हाथों से गयी, तो एक कांग्रेसी नेता को अपना मुंडन कराना पड़ा। कांग्रेस नेता ने शपथ ले रखी थी कि अगर कांग्रेस की सरकार 5 राज्यों में से 4 राज्यों में नहीं बनी तो वो बीच चौराहे पर अपना मुंडन करा लेगा।

अपने कसम के मुताबिक कांग्रेस नेता अपना मुंडन करा लिया। कांग्रेसी नेता का नाम बाबू मीणा है। वो नरसिंहगढ़ के लखनवास का मंडल अध्यक्ष है।

अपने वादे के मुताबिक बाबू मीणा ने चौराहे पर अपना मुंडन कराया और दाढ़ी-मूछ भी मुड़वाये। कांग्रेसी नेता का कहना था कि यूपी में सपा की सरकार बनेगी, जबकि पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Back to top button