क्राइम

मर्डर ब्रेकिंग: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या….SP साहित पुलिस टीम मौके पर

दुर्ग 18 सितंबर 2022 । दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। मृतक में मृतक में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से भी हत्यारों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी में अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे इस बात का साफ पता चल रहा है कि वारदात में कोई ना कोई जानकार ही शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम कपसदा अकोला रोड पुनाराम टंडन की बाड़ी में पिछले 12 वर्ष से भोलानाथ यादव पिता राजभो यादव उम्र 34 वर्ष सकिन ग्राम देरगा सिंधी कला जिला बालंगीर ओड़ीसा हाल पूना राम टंडन बड़ी कस्पदा, पत्नी नैला यादव पति भोलानाथ यादव उम्र 30 वर्ष , लड़का परमद यादव पिता भोलानाथ यादव उम्र 12 वर्ष, लड़की मुक्ता यादव पिता भोलानाथ यादव उम्र 07 वर्ष के साथ बाड़ी में अपने परिवार के साथ रहकर काम करता था जिसकी 28/9/2022 29/9/2022 की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है।

Back to top button