हेडलाइन

महिला का मर्डर : 7 माह की गर्भवती महिला की मिली लाश, वारदात के बाद से पति फरार

बिलासपुर 17 जनवरी 2023। बिलासपुर में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी। महिला सात माह की गर्भवती थी। आरोप है कि पति ने ही महिला को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की बतायी जा रही है। पुलिस आरोपी पति पीटर की तलाश में जुट गयी है। मृतिका का नाम सत्या सिंह बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही पति फरार बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जरहाभाटा इंदू चौक के पास सत्या सिंह नाम की महिला अपने पति पीटर के साथ रहती थी। सत्या की आज खून से सनी लाश मिली है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही पति फरार बताया जा रहा है। 21 वर्षीय महिला के शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे  दी गयी है।

Back to top button