क्राइमहेडलाइन

हत्या : रेलवे स्टेशन पर शिक्षक की गोली मार कर हत्या, यात्रियों में मच गया हड़कंप..

गया 10 नवंबर 2023|शिक्षक सासाराम धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से गया जंक्शन पर उतरे थे। गया जंक्शन पर उतरकर फुट ओवर ब्रिज से घर की ओर जाने के लिए प्लेटफार्म संख्या 7 पर पहुंचे। रैप से उतरने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गया में शिक्षक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने रेलवे स्टेशन स्थित सात नंबर प्लेटफार्म के पास फुट ओवर ब्रिज के पास गुरुवार की देर रात उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

अपराधियों ने सिर में मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शिक्षक सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया जंक्शन पर उतरे थे. गया जंक्शन पर उतरकर सात नंबर प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज के समीप पहुंचे ही थे कि अपराधियों ने घेर लिया और फिर सिर में गोली मार दी. सिर में गोली लगते ही मौके पर ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया। जानकारी यह मिली है कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता थे और हाल हीं में नगर निगम का वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी के बाद कई थानों की पुलिस और सिटी डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। आरपीएफ और रेलवे प्रशासन अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। वहीं शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

स्वजन भी गया जंक्शन पर जीआरपी थाना पहुंच गए हैं। पंचनामा के बाद शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेजा जा रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, वह शिक्षक सासाराम-धनबाद इंटरसिटी से गया जंक्शन पर उतरा था।

गया जंक्शन पर उतरकर फूटओवर ब्रीज से डेल्हा की ओर प्लेटफार्म संख्या-7 पर पहुंचा। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार डेल्हा थाना की पुलिस शव को लेकर गौतम बुद्ध कालोनी उनके आवास पर पहुंची है। जानकारी यह मिली है कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता थे और हाल हीं में नगर निगम का वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ा था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है

Back to top button