मनोरंजनवायरल न्यूज़

Naag Nagin Ka Video: प्रेम में लीन नाग-नागिन को देखा है कभी? मन मोह लेगा ये खूबसूरत नजारा, देखें वीडियो

Naag Nagin Love Video: इंटरनेट की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। यहां हम वो सबकुछ देख पाते हैं जिसकी कल्पना तक नहीं कर सकते। अभी ऐसा ही कुछ सामने आया है जो शायद ही पहले कभी देखा होगा। दरअसल सोशल मीडिया में प्रेम करते हुए नाग-नागिन का एक वीडियो वायरल है। वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इसे पसंद किया है।

सामने आए करीब छह मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण जंगल में जा रहे थे कि तभी रास्ते में नाग-नागिन पर नजर पड़ी। दोनों एक-दूसरे को ऐसे प्रेम करते हुए नजर आए कि सालों बाद मिले हों। मजेदार है कि नाग-नागिन को प्रेम करता देख ग्रामीण भी संगीत बजाने के उपकरण ले आए और वहीं बैठकर खूबसूरत धुन बजाने लगे। ब्रैकग्राउंड में संगीत और सामने नाग-नागिन को प्रेम करते हुए देखना खूब मनमोहक लगता है।

एक-दूसरे के प्रेम में डूबे नाग-नागिन तभी ऐसा कुछ करते हैं कि कोई भी हैरान रह जाए। दरअसल दोनों प्रेम करते हुए हवा में कई फीट ऊपर तक अपनी शरीर उठा लेते हैं। ऐसा नजारा कई बार देखने को मिलता है। वीडियो ध्यान से देखने पर मालूम होता है कि दोनों जैसे संगीत की धुन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोनों सांप कभी एक दम से शांत हो जाते कभी अचानक एक-दूसरे से लिपट जाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cf107-JjS4f/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2cc5153b-b42e-4664-b624-94f6746eb1b3

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो snakeworld पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी पसंद किया जा चुका है। काफी संख्या में लोग वीडियो को देख रहे हैं। काफी तादाद में लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। अगर आप भी इस अजब प्रेम की वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Back to top button