जॉब/शिक्षा

NEET UG 2022 Result : आज कुछ देर में जारी होने वाला है नीट यूजी का रिजल्ट जानें कैसे चेक कर पाएंगे अपना रिजल्ट…

नई दिल्ली 07 सितम्बर 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी (NEET UG Result 2022) परीक्षा का रिजल्ट आज किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। अधिकारिक वेबसाइट पर एनटीए द्वारा फाइनल Answer Key को भी जारी किया जाएगा। नीट 2022 का रिजल्ट स्कोरकॉर्ड के फॉर्म में जारी किया जाएगा जिसमें उम्मीदवार से संबंधित जानकारियां और विषयवार स्कोर होंगे।

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, लेटेस्ट अनाउंसमेंट में ‘NEET 2022 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: नीट यूजी 2022 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।

Back to top button