क्राइमहेडलाइन

दुल्हा-दुल्हन मौत मामले में नया एंगल : दुल्हन के परिचित युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में….पुलिस कर रही है पूछताछ, हुआ बड़ा खुलासा

रायपुर 13 मार्च 2023। रायपुर में दुल्हा-दुल्हन हत्याकांड में नया ट्वीस्ट आ गया है। पुलिस ने दुल्हन के पूर्व प्रेमी को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि हत्याकांड में इस पूर्व प्रेमी की किस तरह की संलिप्तता है, इसका खुलासा नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक 2 साल से इस युवक के साथ दुल्हन का संबंध था। खबर है कि घटना के दो दिन पहले युवती ने अपने रिलेशनशिप की खबर दुल्हा असलम को बतायी थी। 19 फरवरी को दुल्हन की इस जानकारी के बाद 21 फरवरी को ये पूरी वारदात हुई। आपको बता दें कि रिस्पेशन के ठीक पहले दुल्हा-दुल्हन की हत्या कर दी गयी थी।

इस हत्याकांड ने कई सारे सवाल खड़े कर दिये थे। घटना के 20 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी अब तक पुलिस इस मामले में निष्कर्ष की स्थिति में नहीं पहुंच पायी है। जानकारी के मुताबिक मौदहापारा के एक युवक से पुलिस पुछताछ कर रही है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग पुलिस को मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि रायपुर के टिकरापारा इलाके में सामने आये दूल्हा-दुल्हन की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ने ही एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया था। इस वजह से ही दोनों की मौत हुई थी। लिहाजा इस खुलासे के साथ हत्या के बाद आत्महत्या की थ्योरी कमजोर हो गई हैं। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया गया हैं कि दोनों ही मृतकों के शरीर पर सेल्फ अटैक यानी खुद पर किसी तरह के हमले के निशान नहीं मिले हैं।

बता दें कि पुलिस के मुताबिक रिशेप्शन के दिन दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर संघर्ष हुआ और एक दूसरे पर जमकर चाकू से वार किए। 15 मिनट के खूनी खेल में 72 बार चाकू से वार किया गया। इधर पुलिस और एफएसल टीम को जो साक्ष्य मिले हैं कि उसके अनुसार दोनों के बीच जमकर संघर्ष भी हुआ। पुलिस त्रिकोण प्रेम के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक के लव लाइफ में किसी तीसरे की इंट्री हो गई थी, जिसकी वजह से असलम ने खतरनाक कदम उठाया होगा। पुलिस उम्मीद कर रही है कि हत्या की वजह का पता चल सकेगा। वहीं शार्ट पीएम रिपोर्ट के बाद अब पुलिस को मुख्य पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

मामले में पुलिस असलम अहमद और कहकशां बानो का मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस दोनों के फोन की सीडीआर निकाल रही है। दोनों के फोन से आखिरी फोन किसे किया गया, इसकी जांच की जाएगी। सात दिन का सीडीआर निकाला जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार असलम के माता-पिता बचपन से नहीं थे। जब वह सवा महीने के का था तब दोनों गुजर गए था। वह अपने चाचा के साथ रह रहा था। वहीं उसकी एक बहन जो मौसी के साथ रहती थी। बड़ा होने के बाद असलम अपनी बहन को साथ बुला लिया था।

Back to top button