अध्यातम

New Year 2023: शुभ योगों में शुरू हो गया नया साल 2023, इन राशियों की चमकेगी किस्मत….

New Year 2023: आज से नया साल शुरू हो गया है। नए साल में हर कोई आर्थिक उन्नति की उम्मीद कर रहा है। नए साल में कुछ लोग करियर में सफलता तो कुछ धन लाभ पाना चाहते हैं। हालांकि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हर राशि पर अलग-अलग फल देती है। जानें नए साल में किन राशियों को होगा वित्तीय लाभ…

वृषभ राशि: साल की शुरुआत में वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। साल की दूसरी छमाही में आपको खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहने वाला है। अप्रैल के बाद आपको सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी।

मिथुन राशि: करियर के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए नया साल 2023 लकी है। इस साल आपकी करियर से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही निवेश के योग बनेंगे। मई के आसपास थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन फरवरी के बाद सब ठीक हो जाएगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए साल 2023 शुभ रहने वाला है। साल के आखिरी महीनों में करियर में लाभ हो सकती है। इसके अलावा वित्तीय लाभ के भी योग बन रहे हैं। हालांकि संपत्ति से जुड़े विवाद से दूर रहें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। सेहत का ध्यान न रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को नए साल में आर्थिक स्थिति सुधारने के कई मौके मिलेंगे। जून महीना आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। अक्टूबर के बाद निवेश से बचें। इस साल लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियां आएंगी।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए साल 2023 खुशियां लेकर आ रहा है। आपको व्यावसायिक उन्नति मिल सकती है। अक्टूबर के बाद आपको करियर में सफलता व कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। अप्रैल के बाद अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2023 बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को साल की शुरुआत में धन लाभ होगा। समय जैसे-जैसे बीतेगा आपका लाभ बढ़ेगा। साल के अंत में काम का बोझ बढ़ सकता है। लव लाइफ के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। मार्च के बाद आपको थोड़ा तनाव संभव है। नेत्रपीड़ा या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

Back to top button