आज का राशिफल : इन पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, हो सकता है कहीं से धन लाभ…
रायपुर 21 अक्टूबर 2021।आज का राशिफल 21 अक्टूबर दिन बुधवार को चंद्रमा आधे दिन मीन राशि में होंगे और उसके बाद मेष राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के इस संचार से आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे….
आज दिन की शुरुआत में आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं और अपने किसी करीबी रिश्तेदार से इस बारे में सलाह मशवरा कर सकते हैं। हालांकि दिन ढलने तक आपकी उलझनें सुलझने लग जाएंगी। चंद्रमा का आपकी राशि में गोचर आपको मानसिक रूप से सशक्त बनाएगा।
मिथुन:
आज के दिन में आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी जिससे आपको और बेहतर तरीके से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। भाई या बहन के साथ मिलकर कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज इस विषय में उनसे आपकी बातचीत हो सकती है।
कर्क:
आप उन लोगों से आज के दिन दूरी बनाएंगे जो काम कम और बातें ज्यादा करते हैं। इससे आपको फायदा भी होगा। इस राशि के कुछ लोग अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह:
इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज के दिन सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर विद्या अर्जित कर रहे हैं उनको अपने गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे शिक्षा जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी आज अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए आप उनके पसंद का भोजन बना सकते हैं। हालांकि कि दिन के अंत में किसी वजह से आपका मन विचलित हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार करने से बचेंगे सारी समस्याओं का हल आप खुद ढूंढ सकते हैं।
तुला:
आज अपने व्यवहार से आप दुश्मनों को भी दोस्त बना सकते हैं।आपकी सोच सकारात्मक होगी जिससे नौकरी या कारोबार में भी आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इस राशि के शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी को शाम के समय किसी तरह का सरप्राइज दे सकते हैं।
वृश्चिक
आज के दिन इस राशि के लोग काफी संवेदनशील नजर आएंगे, छोटी-छोटी बातों का भी आप बुरा मान सकते हैं। मानसिक स्थिति को संतुलित करने के लिए इस राशि वालों को ध्यान करने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस राशि के शिक्षार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
धनु:
आपके लिए आज का दिन सुखद दिनों में से एक होगा। दिन की शुरुआत में माता-पिता से कोई खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है। इसके साथ ही उन लोगों के लिए भी आज का दिन सुहावना होगा जो किसी से प्रेम करते हैं।
मकर:
अपनी क्षमताओं को मकर राशि के जातक आज के दिन पहचानेंगे और उसी के अनुसार काम करेंगे। आपकी स्पष्टवादिता सामाजिक स्तर पर आपको सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों से आज के दिन आपके संबंध सुधरेंगे।
मीन:
आपकी वाणी का प्रभाव आज के दिन बढ़ेगा आप अपनी बातों को सही तरीके से व्यक्त कर पाएंगे जिससे कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन आपके जीवनसाथी को किसी स्रोत से धन लाभ मिलने की भी संभावना है।