हेडलाइन

बुर्कापाल हमले के 121 आरोपियों को NIA की विशेष कोर्ट ने निर्दोष बताया, जेल से हुए रिहा

नई दिल्ली 17 जुलाई 2022। NIA की विशेष कोर्ट ने बुर्कापाल हमले के 121 आरोपियों को निर्दोष बताया है। ये सभी आरोपी आदिवासी समाज से आते हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद सभी 120 लोगों को जगदलपुर स्थित केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया।

आपको बता दें कि 24 अप्रैल 2017 को सुकमा जिले के बुर्कापाल सीआरपीएफ कैम्प से 74 बटालियन के जवान दोरनापाल से जगरगुंडा के बीच निर्माण हो रही सड़क को सुरक्षा देने निकले थे।जिन पर घात लगाकर बैठे माओवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 25 जवानों की शहादत हो गयी थी।

बटालियन के जवान और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद बुर्कापाल और आसपास के 6 गांवों से 121 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार 121 लोगों में 7 नाबालिग भी शामिल थे और एक आरोपी की जेल में मौत हो गई थी। NIA की विशेष कोर्ट ने बुर्कापाल हमले के 121 आरोपियों को निर्दोष बताया है।

Back to top button