क्राइम

CG NEWS : रफ्तार का कहर- तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत एक की हालत गंभीर

दुर्ग 14 सितंबर 2022। दुर्ग जिला में रफ्तार ने एक बार फिर दो युवकों की जान ले ली हैं। यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों में 2 की जहां मौत हो गयी, वही एक अन्य युवक को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

सड़क दुर्घटना का ये मामला भिलाई के अवंतीबाई चौक का हैं। बताया जा राह हैं कि खुर्सीपार निवासी 22 साल का तरुण पांडे अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सूर्यामाल की तरफ गए हुए थे। वहां से तीनों दोस्त देर रात अपने घर खुर्सीपार लौट रहे थे। इसी दौरान अवंतीबाई चौक से पहले तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में डिवाइडर से बाइक के टकराते ही तीनों दोस्त हवा में उछलकर दूर जा गिरे।

बताया जा रहा है कि तरुण का सिर डिवाइडर से सीधे टकराया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज साहू और हिमांशु को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्पर्श अस्पताल ले जाया गया। यहां सूरज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हिमांशु का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

Back to top button