बिग ब्रेकिंग

20 अगस्त को किसान न्याय योजना की राशि आयेगी खातों में… मुख्यमंत्री ने किया बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण… बोले- हम संस्कृति और परंपरा को सहेजने के लिए हम लगातार काम कर रहे

कांकेर 13 अगस्त 2022। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी की दूसरी किश्त 20 अगस्त को किसानों के खाते में पहुंचेगी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी की पहली किश्त खातों में हस्तांतरित कर दी गयी है। अब जल्द ही दूसरी किश्त भी दे दी जायेगी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज चारामा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झारखंड में जैसे शहीद  बिरसा मुंडा याद किए जाते हैं, हमारे छत्तीसगढ़ में शहीद श्री गेंद सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद श्री वीर नारायण सिंह को याद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि अगस्त क्रांति ने अंग्रेजों की सत्ता को हिला दिया था। महान क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्षों से कारण ही हम लोग आज आजाद देश में सांसे ले रहे हैं। आज हम पदयात्रा कर रहे हैं, हमर तिरंगा कार्यक्रम कर रहे हैं, ताकी आने वाली पीढ़ी को आजादी की कहानी बता सके। हमें संविधान से शक्ति मिली है, हमें संविधान और अधिकारों को सुरक्षित रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3.5 साल की सरकार, एक साल चुनाव में और दो साल कोरोना निकला लेकिन हमने पेशा कानून को लेकर नियम बनाए, गजेटियर में लाया। 15 साल में पेशा कानून नहीं ला पाए, नियम नहीं बना पाए। हमने आदिवासियों की जमीन लौटाई। हमारी सरकार ने आदिवासियो को उनका अधिकार दिलाया, उन्हे आर्थिक संपन्न बनाया। चारामा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज।हमारी संस्कृति और परंपरा को सहेजने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति को सहेजने की दिशा में देवगुड़ी और घोटूल निर्माण किया जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के साथ साथ आज जन जन के पास समृद्धि है। विकास के लगातार काम हो रहे हैं।

Back to top button