बिग ब्रेकिंग

स्कूल खोलने का आदेश : कोरोना का संक्रमण कम होते ही स्कूल खोलने का आदेश जारी…. जानिये किन कक्षाओं का होगा संचालन… पढ़िये निर्देश

कोंडांगाव 1 फरवरी 2022। प्रदेश में कोरोना के मामले कम होते दिख अब स्कूलों को खोलना शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में अभी तक 4 से 5 जिलों में स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया गया है। कोरबा के बाद अब कोंडगांव में भी स्कूलों को खोलने का निर्देश कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने दिया है। इसे पहले 15 जनवरी और फिर 25 जनवरी को कोरोना को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया था।

अब स्कूल को खोलने का आदेश कलेक्टर ने दिया है। कलेक्टर ने अपने आदेश में निर्देश दिया है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्कूल का संचालन किया जाये। हालांकि अभी सिर्फ 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। इससे पहले कोरबा में 8वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन की इजाजत कलेक्टर ने दी थी।

Back to top button