बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

दर्दनाक हादसा: मॉस्किटो क्वाइल जलाकर सोना पड़ा भारी, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

नई दिल्ली 31 मार्च 2023: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक बड़ी घटना सामने आई है जो हर उस शख्स के लिए खतरे की घंटी है जो अपने घर में मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो क्वाइल जलाता है। दरअसल शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए।

दिल्ली में मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई जबकि 4 लोगों की दम घुटने से जान चली गई। वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक उसे सुबह एक घर में कई लोगों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 8 में से 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button