टॉप स्टोरीज़

दर्दनाक : हाथी ने महिला को दी ऐसी दर्दनाक मौत, कि देखकर रूह कांप जायेगी….पहले दौड़ाया फिर कुचल-कुचल कर ….

धमतरी 9 अप्रैल 2022। गजराज ने एक महिला की ऐसी दर्दनाक मौत दी, कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गये। घटना धमतरी के टाइगर रिजर्व क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना के वक्त महिला लकड़ी लाने गयी थी, इसी दौरान हाथी ने उसपर हमला कर दिया। महिला का नाम भूमिका बतायी जा रही है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल कक्ष क्रमांक 348 की है।

जानकारी के मुताबिक 45 साल की भूमिका पाइकभाटा पावद्वार के जंगल में अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लाने गयी थी। इसी दौरान हाथी महिलाओं को दौड़ाने लगा, बाकी महिलाएं किसी तरह जान बचाकर भाग निकली, जबकि एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। मृतक महिला सिहावा थाना इलाके के ग्राम पाईकेभाटा की रहने वाली बताया जा रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की मौके पर पहुँच रहे रहे है …ग्रामीणों ने बताया गया कि बीते रात से पावद्वार के डैम के पास क्षेत्र में एक हाथी घूम रहा है जिसके बाद से ग्रामीणों में दशहत है..इस मामले में सीतानदी उदंती टाईगर रिजर्व उपनिदेशक अरुण जैन ने बताया कि घटना आज सुबह साढ़े 8 बजे ,कक्ष क्रमांक 348 का है.. हम भी घटना स्थल पर जा रहे है।

Back to top button