टॉप स्टोरीज़बिग ब्रेकिंग

VIDEO ब्रेकिंग : मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म ….मंत्री खुद पहुंचे हड़ताल खत्म कराने….कमेटी बनाने व 21 बर्खास्त कर्मियों की बहाली सहित इन मांगों पर बनी सहमति

रायपुर 8 जून 2022। मनरेगाकर्मियों की 66 दिनों से चली आ रही हड़ताल स्थगित कर दी गयी है। आज धरनास्थल पर खुद कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा पहुंचे और उन्होंने मांगों को पूरा करने के एवज में 3 महीने का वक्त मांगा। कवासी लखमा ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरतापूर्वक सुनेगी। उन्होंने आंदोलनकारियों को संबोधित करते कहा कि तीन महीने के भीतर अगर उनकी मांगें नहीं पूरी हुई, तो वो आंदोनकारियों के साथ खड़े होंगे।

मनरेगाकर्मी नियमितिकरण सहित कई अन्य मांगों को लेकर 66 दिनो से हड़ताल पर थे। आज मंत्री कवासी लखमा से चर्चा के बाद ये तय किया गया कि 21 बर्खास्त सहायक परियोजना अधिकारी को तत्काल बहाल किया जायेगा। चर्चा के दौरान इस बात की सहमति बनी कि कमेटी 3 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

इन बिंदुओं पर हुए आश्वस्त

  • मांगों की पूर्ति हेंतु गठित राज्य स्तरीय समिति द्वारा आगामी तीन माह के भीतर प्रक्रिया पूरी की जायेगी। जिसमें 2 सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए कार्यवाही की जायेगी।
  • राज्य मनरेगा आयुक्त द्वारा 2 जून 2022 को समाप्त किये गये 21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा बहाली तत्काल की जायेगी। बहाली केबाद ही 12731 मनरेगा कर्मी सेवा में उपस्थिति देंगे।
  • अनिश्चतकालीन हड़ताल अवधि को शून्य मानते हुए हड़ताल अवधि का वेतन सुनिश्चित किया जायेगा।
  • यह भी सुनिश्चित किया जायेगा भविष्य में हड़ताल को आधार मानते हुए या किसी भी मनरेगा कर्मचारी के उपर प्रशासनिक द्वेष से कोई कर्मचारी के उपर कोई कार्यवाही नहीं की जीयेगी।

Back to top button