क्राइमहेडलाइन

CG- बड़ा हादसा: विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर मची चीख पुकार

दंतेवाड़ा 17 सितंबर 2023। देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। विश्वकर्मा पूजा के कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में 16 लोग घायल हो गये। घायलों में चार की हालत गंभीर है। घटना बचेली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा भगवान के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलट गयी। घटना में पिकअप सवार  16 में 4 श्रद्धालु को गम्भीर चोट आयी। हादसा अकाशनगर के डिपाजिट 10 के मोड़ पर हुआ है। तभी घायलों का अपोलो हॉस्पिटल बचेली में इलाज चल रहा है।

अंबिकापुर में बाइक सवार युवक की मौत

इधर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी थी, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घटना अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग ग्राम लहपटरा के पास की घटना है। हादसे की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को मेडिकल कालेज अस्पताल ममें भर्ती कराया गया है। मृत युवक की अब तक नहीं पहचान हो सकी है।

Back to top button