हेडलाइन

PHOTO RSS MEETING: RSS की बैठक में नड्डा भी मौजूद… संघ की गतिविधि में सक्रिय नहीं रहने वाले पदाधिकारियों को समाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर, 6 गतिविधियों के जरिये पंचायतों तक पहुंचने की कोशिश

रायपुर 10 सिंतबर 2022। राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। आज की बैठक में RSS अपने शताब्दी वर्ष 2025 को लेकर देश की सभी पंचायतों और नगरों व महानगरों में सभी बस्तियों तक अपने कार्य को पहुंचाने की तैयारी पर चर्चा कर रहा है। संघ के पदाधिकारी जो किसी कारण से शाखा नहीं जा रहे हैं या पारिवारिक तथा निजी कारणों से संघ कार्य में सक्रिय नहीं हैं। ऐसे स्वयंसेवकों को संघ ने सुषुप्त शक्ति माना है। आरएसएस कोशिश में है कि संगठन के साथ हर कोई अलग-अलग गतिविधियों में सक्रिय होकर काम करे।

RSS की आज की बैठक में ऐसे लोगों से संघ कार्य के लिए समय देने का आह्वान कर सकता है, जो शाखा या संघ की सांगठनिक गतिविधि का हिस्सा नहीं बन सकते, लेकिन सामाजिक तौर पर आरएसएस के एजेंडे पर काम कर सकते हैं। संघ ऐसे लोगों को छह गतिविधियों के कार्यों से जोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों का विशेष अभियान चल रहा है।

संघ सूत्रों के अनुसार, आरएसएस का मानना है कि जो लोग शाखा नियमित नहीं जा सकते हैं वैसे लोगों को अपनी गतिविधियों के कार्यों से जोड़ा जाए। समाज के अलग अलग क्षेत्रों में संघ ने अपनी छह गतिविधियों के माध्यम से काम प्रारंभ किया है। इसके माध्यम से ही देश के सभी पंचायतों तक काम पहुंचाने की तैयारी है।सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, ग्राम विकास, गो सेवा, धर्म जागरण और पर्यावरण संरक्षण।

सूत्रों के अनुसार, संघ का विशेष जोर अब इन छह गतिविधियों के कार्यों को बढ़ाने को लेकर है।ग्राम विकास व गो सेवा के तहत प्राकृतिक खेती करने का लोगों से आह्वान किया जा रहा है, तो पर्यावरण संरक्षण के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक कचरा प्रबंधन पखवाड़ा मनाया जाएगा। संघ प्रमुख अपने सभी संबोधनों में इन गतिविधियों के कार्यों को बढ़ाने पर जोर दे सकते हैं।

Back to top button