ब्यूरोक्रेट्सशिक्षक/कर्मचारी

प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड- छात्राओं की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया एक्शन…..24 घंटे के भीतर DPI ने किया सस्पेंड

कांकेर 23 जुलाई 2022। कांकेर में स्कूली छात्राओं को कमरे मे बुलाकर उनके साथ छेड़खानी करने वाले प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया हैं। शिकायत मिलते ही कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दोषी प्रभारी प्राचार्य को तत्काल निलंबित करने की अनुशंसा डीपीआई से की गयी थी। जिस पर डीपीआई ने 24 घंटे के भीतर ही निलंबन का आदेश जारी कर दिया हैं। वहीं कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं।

गौरतलब हैं कि कांकेर की नवपदस्थ कलेक्टर प्रियंका शुक्ला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही स्कूलों में बेहतर अध्यापन कार्य को लेकर प्रयासरत हैं। कांकेर ज्वाईनिंग के साथ ही कलेक्टर लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग के अफसरों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिये जा रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान 21 जुलाई को कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के समक्ष शासकीय हाईस्कूल डुमरपानी के प्रभारी प्राचार्य की गंभीर शिकायत मिली।

नरहरपुर विकासखंड में संचालित स्कूल की छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य राजेश शुक्ला पर गलत तरीके से स्पर्श करने की शिकायत की गयी। छात्राओं ने यह भी बताया कि प्रभारी प्राचार्य कई बार स्कूल के कमरे में छात्राओं को बुलाकर उनके साथ गलत हरकत करने का भी प्रयास किया गया। शिक्षा के मंदिर में प्रभारी प्राचार्य के इस कृत्य की जानकारी पर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने तत्काल एक्शन लिया। उन्होने दोषी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के लिए संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा गया।

कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के इस त्वरित कार्रवाई का असर रहा कि डीपीआई ने दूसरे दिन ही 22 जुलाई को प्रभारी प्राचार्य राजेश शुक्ला को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। कलेक्टर प्रियंका शुक्ला के इस एक्शन के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया हैं। स्कूल परिसर में गलत काम करने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था को मजाक बनाने वालों के लिए कलेक्टर की ये कार्रवाई एक बड़ा इशारा हैं। वही कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने साफ किया हैं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता नही किया जायेगा। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में जो भी लापरवाही या फिर मनमानी करने की कोशिश करेगा उस पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।

Back to top button