हेडलाइन

राजधानी मर्डर अपडेट: बेटी से रिश्ता नहीं था पसंद, इसलिए कांग्रेस नेता के भतीजे को दे दी दर्दनाक मौत… शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

रायपुर 28 अक्टूबर 2022। बेटी से अवैध रिश्ता पिता को मंजूर नहीं था, इसलिए कांग्रेस नेता के भतीजे को पहले मौत की नींद सुलाया और फिर रेलवे ट्रैक के किनारे उसे दफना दिया। राजधानी में खौफनाक मर्डर की गुत्थी पुलिस ने शव मिलने के कुछ ही घंटे के बाद सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में कत्ल के तीनों आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 25 सितंबर से ही वाहेजुद्दीन उर्फ बाबू अपने घर से लापता था। इस मामले में 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करायी गयी थी। इस मामले में आरोपी पिता फिरोज खान, विश्वनाथ और करीम खान को गिरफ्तार किया गया है।

शिकायत के मुताबिक 25 सितंबर की रात से ही बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन का मोबाइल बंद था। उसका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस को शिकायत पर जांच शुरू हुई तो पता चला कि मृतक गाजी नगर बीरगांव में देखा गया था। इस आधार पर सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाईल के कॉल रिकार्डस का अध्ययन किया गया। पर कोई खास तथ्य नहीं मिल रहे थे। इस बीच गुम इंसान के साथ कोई अनहोनी घटना के संबंध में तफ्तीश की गई। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई।

परिणामतः गुम इंसान के साथ हुई पूर्व में कुछ घटनाओं के मद्देनजर कुछ संदिग्धों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। संदिग्ध फिरोज खान निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति था, को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ आरंभ की गई। प्रारंभ मे वह पुलिस को गुमराह करता रहा। एसीसीयू रायपुर के द्वारा की गई गहन पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी विश्वनाथ उर्फ विशु के साथ गुमइंसान को रामेश्वर नगर खमतराई के पीछे रेल्वे ट्रेक के पास बुलाकर उसकी हत्या कर शव को रेल्वे ट्रेक किनारे दफ्न करने की बात की पुष्टि की।

साथ ही उसके द्वारा यह जानकारी दी गई कि दुर्गा नगर बीरगांव निवासी करीम खान के कहने पर हत्या की वारदात किया है। पुलिस ने विश्वनाथ एवं करीम खान को हिरासत में लिया। उनसे भी पूछताछ की गई। पूछताछ पर यह तथ्य सामने आया है कि करीम खान की लड़की के साथ मृतक बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के नाजायज ताल्लुकात थे, करीम खान के द्वारा कई बार मृतक को अपनी लकड़ी से दूर रहने की हिदायत दी गई थी, परन्तु मृतक उसकी लड़की से ताल्लुकात बनाये हुआ था। इसी नाराजगी में करीम खान के द्वारा फिरोज खान एवं विश्वनाथ की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की बात सामने आई है। फिरोज खान एवं विश्वनाथ के निशानदेही पर आज को रामेश्वर नगर खमतराई रेल्वे ट्रेक के किनारे गुम इंसान बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के शव को विधिवत हरीश धु्रव अति0तहसीलदार महोदय के सम्मुख उत्खनन कर बरामद किया गया है। आरोपियों से अन्य बिन्दुओं पर पूछताछ जारी है।

नाम आरोपी व पताः-

  1. फिरोज खान पिता नईम खान उम्र 22 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर
  2. विश्वनाथ उर्फ विशु पिता टी.रामाराव उम्र 21 साल बन्धवा तालाब के पास भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर
  3. करीम खान पिता वसीम खान उम्र 53 साल साकिन दुर्गा नगर बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर

Back to top button