हेडलाइन

राजधानी गोलीकांड अपडेट : गोलीकांड के 2 घंटे में ही आरोपियों तक पहुंची राजधानी पुलिस ….कार ओवरब्रिज के पास लावारिश हालत में मिली, घायल युवक….

रायपुर 6 अगस्त 2022। गोली लगने से घायल युवक को लेकर फरार आरोपियों और घायल युवक दोनों को राजधानी पुलिस ने तलाश लिया है। जिस कार से घायल को लेकर भागा गया था, वो कार तेलीबांधा ओवरब्रिज के पास लावारिश मिली थी, वहीं घायल युवक मेकाहारा में इलाज करा रहा था। घायल युवक का नाम भूपेंद्र ध्रुव बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दरअसल आज देर रात थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में बसंत बिहार कालोनी गार्डन के पास गोली जैसी आवाज़ आने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और आस पास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल में मौजूद लोगों ने बताया कि एक कार आयी थी जिसके अंदर से गोली चलने जैसी आवाज़ आयी, फिर ड्रायवर सीट से एक लड़का नीचे उतरा जो घायल था फिर पीछे सीट में जाकर बैठ गया और कार चल गयी।

कार नम्बर लेकर शहर में नाकेबंदी की गयी । तेलीबांधा ओवरब्रिज के पास कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। आसपास के हॉस्पिटल को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान मेकाहारा अस्पताल में घायल भूपेन्द्र ध्रुव का इलाज कराते उसके दो मित्र मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर घटना के सम्बंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में घायल से स्वतः ऐक्सिडेंटल फ़ायर हुआ है।

इससे पहले शनिवार की देर रात राजधानी रायपुर में गोली चली है। हालांकि ये अभी तक मालूम नहीं चल पायाहै कि गोली किसने और क्यों चलायी है। घटना माइनिंग ऑफिस के पीछे स्थित बसंत विहार कॉलोनी की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक बसंत बिहार कालोनी के गार्डन के बाजू में अज्ञात लोगों ने गोली चलायी है। हालांकि गोली लगने के बाद घायल युवक को भी लेकर आरोपी फरार हो गये हैं। गोली जिस जगह पर चली है, वहीं काफी खून दिख रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक घायल हुआ शख्स को लेकर कार में आरोपी फरार हो गये हैं।

Back to top button