मनोरंजन

Rakhi Sawant ने आदिल के साथ शेयर किया बेडरूम वीडियो, भड़के यूजर बोले- ‘राखी तुम्हें शर्म आनी चाहिए…’

RAKHI SAWANT: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को यूं ही ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। फैंस उनकी एक्टिंग देखने के बाद खुद की हंसी रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपने निकाहनामा और कोर्ट मैरिज की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने पिछले साल बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ शादी कर ली है। राखी का कहना है कि, उन्होंने कानूनी तरीके से शादी की। सारे कागजात है, लेकिन आदिल इस शादी को मनाने के लिए तैयार नहीं हैं। राखी हाल ही में अपनी आपबीती बताती नजर आईं थी। इस बीच राखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आदिल के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं।

राखी का वीडियो देखकर फैन्स कन्फ्यूज हो गए हैं। दरअसल एक ओर तो वह आदिल पर आरोप लगा रही हैं तो दूसरी ओर वह रोमांटिक होती दिख रही हैं। राखी वीडियो बना रही हैं। उनके साथ आदिल खान हैं। दोनों एक दूसरे के गाल पर किस करते हैं। राखी और आदिल का यह वीडियो बेडरूम से बनाया गया है। उन्होंने वीडियो पर लिखा, ‘मेरे पति, माई लव आदिल।‘

https://www.instagram.com/reel/CnbobotKzI1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=688d7b3c-55b4-485a-9fbc-d27cf5f55989

राखी का यह वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स उनका नया ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कभी रो रही है कभी हंस रही है। पता नहीं क्या चल रहा है।‘ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘अल्लाह पर भरोसा रखो मैम और हर स्थिति में हिम्मत से काम लो एक बार दिल से अल्लाह पर भरोसा रखो फिर देखो आपकी किस्मत।‘ एक ने कहा, ‘चल क्या रहा है राखी तेरा।‘ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बकवास, राखी तुम्हें शर्म आनी चाहिए। तुमने अपना धर्म बदल लिया लेकिन उस लड़के ने नहीं किया।‘

Back to top button